फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बहन का घर बसाने की थी तैयारी, चोरों ने 4.60 लाख के गहने व नकदी उड़ायी

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। कोतवाली क्षेत्र के लींगा गांव में चोरों ने सूने घर से ताला तोड़कर 4.60 लाख रुपये चोरी कर लिए।
विज्ञापन

लींगा गांव निवासी संजय अहिरवार ने बताया परिवार सहित दिल्ली में मजदूरी करते हैं। दीपावली पर घर आए थे। इसके का वापस दिल्ली चले गए। शुक्रवार सुबह दिल्ली से लौटे तो देखा मकान के ताले टूटे थे। बताया कि चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर वहां रखे सोने के तीन मंगलसूत्र, मनचली, एक जोड़ी झुमकी, बेंदी, दो अंगूठी, जंजीर, चांदी की दो जोड़ी पायल, हाफ पेटी, बिछुआ व 60 हजार रुपये चोरी कर लिए।
विज्ञापन

बताया कि घर में रखा करीब तीन क्विंटल गेहूं व चावल भी चोरी चला गया। बताया 15 फरवरी को बहन संजना की शादी है। चोरी गए गहने व रुपये बहन की शादी के लिए रखे थे। कोतवाल तारा सिंह पटेल ने कहा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें