फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: ग्राम पंचायत सिमनौड़ी में 38.27 लाख का घपला

Sat, 02 Sep 2023 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। ग्राम पंचायत सदस्यों की शिकायत के बाद सिमनौडी प्रधान के खिलाफ गठित की गई जांच टीम ने अपनी अंतिम जांच रिपोर्ट में 38 लाख 27 हजार रुपयेे का अनियमितता करने की रिपोर्ट सौंपी है। इनमें मनरेगा, राज्य वित्त,भूसा आदि में अनियमितता की गई है। डीपीआरओ ने खंड विकास अधिकारी पत्र भेजकर मापांकन करने वाले तकनीकी अधिकारी की जानकारी देने की रिपोर्ट तलब की है। ताकि सभी आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जा सके।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत सिमनौडी के ग्राम पंचायत सदस्य मनोज कुमार, रोहित कुमार, रामकिशुन, अशोक कुमार, रजनी देवी,मंजू देवी, चुन्नी देवी, रामलली ने जिलाधिकारी डा चंद्रभूषण त्रिपाठी को शिकायत सौंपकर ग्राम प्रधान पर बगैर बैठक कराएं विकास कार्यों में भ्रष्टाचार करने के गंभीर आरोप लगाए थे। ग्राम पंचायत सदस्यों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने फरवरी माह में प्रधान के अधिकार सीज करके टीम गठित करके जांच के आदेश दिए थे।
एसडीएम सदर एवं अधिशासी अभियंता आरईएस की जांच टीम ने 38 लाख 27 हजार रुपये के अनियमितता की पुष्टि करके जांच रिपोर्ट सौंपी है। जांच रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि मनरेगा योजना में 12 लाख 86 हजार 982 रुपये, राज्य वित्त में 21 लाख 49 हजार 16 रुपये, भूसा की धनराशि में 3 लाख 61 हजार 25 रुपये की अनियमितता की गई है।
विज्ञापन

मौजूदा सचिव अनामिका पांडेय ने बताया कि यह सभी कार्य उनके समय के नहीं है। यह कार्य तत्कालीन सचिव प्रियंका देवी के समय के है। जो कार्य मौके पर नहीं मिले उनके अभिलेख उन्हें चार्ज में अभी तक नहीं मिले है। बताया कि तत्कालीन सचिव निलंबित चल रही है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद गत 31 जुलाई को जिला पंचायत राज अधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को पत्र भेज कर निर्माण कार्यों के मापांकन करने वाले तकनीकी अधिकारी की जानकारी मांगी है। ताकि आरोपियों पर अग्रिम कार्यवाही की जा सके।
जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि जांच रिपोर्ट में अंतिम कार्यवाही के लिए विधिक राय ली जा रही है। क्योंकि ग्राम प्रधान एवं सचिव के खिलाफ मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। विधिक राय के बाद अनियमितता करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। जांच में ग्राम पंचायत की बैठक में सदस्यों को न बुलाने की भी पुष्टि हुई है। ग्राम प्रधान रजनी वाल्मीकि का कहना है कि नियमानुसार बैठक कर सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के अनुसार कराए गए हैं। जांच में जान बूझकर अनियमितता दिखाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें