फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी में सिरमौर जिला बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल के खेल मैदान में चल रही अंडर-19 छात्राओं की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ। समापन अवसर पर शिक्षा उपनिदेशक उच्चतर हमीरपुर सोमदत्त सांख्यान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर स्थानीय स्कूल की प्रधानाचार्य मंजू ठाकुर भी बिशेष रूप से उपस्थित रहीं। मुख्यातिथि ने खेलों में विजेता रहीं महिला खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में हॉकी, हैंडबाल, बास्केटबाल, जूडो, बॉक्सिंग और कुश्ती के मुकाबले आयोजित किए गए। इनमें हॉकी में जिला सिरमौर की टीम विजेता, जबकि सोलन की टीम उपविजेता रही। हैंडबाल में बिलासपुर विजेता और सोलन की टीम उपविजेता रही। बास्केटबाल में जिला ऊना की टीम विजेता, जबकि मंडी की टीम उपविजेता रही। जूडो ऑलओवर में शिमला प्रथम और सोलन जिला द्वितीय स्थान पर रहा। बॉक्सिंग में किन्नौर ऑलओवर विजेता और मंडी की टीम उपविजेता रही। कुश्ती में मंडी जिला विजेता और बिलासपुर उपविजेता रहा। इन खेलों के सफल आयोजन को सहयोग करने के लिए एडीपीओ हमीरपुर राजेंद्र शर्मा ने समस्त अध्यापकों, डीपीई, पीईटी, स्थानीय स्कूल की प्रधानाचार्य और स्टाफ का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर सहायक निदेशक शारीरिक शिक्षा प्रीतम घौटा सहित सभी जिलों के एडीपीओ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें