राठ। सार्थक फाउंडेशन की ओर से सेठ छोटेलाल एकेडमी में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। आंखों की जांच में 80 मोतियाबिंद के मरीज पाए गए।
विधायक मनीषा अनुरागी, संस्थापक सदस्य केजी अग्रवाल, बीएनवी डिग्री कालेज के प्राचार्य डॉ. एसएल पाल ने शिविर का शुभारंभ किया। सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवेंद्र मिश्रा, डॉ. आशीष तिवारी, डॉ. श्रद्धांश चतुर्वेदी, रामप्रताप पांडे, रामस्वरूप वर्मा व गौरव तिवारी ने मरीजों की जांच की। प्रबंधक ओमप्रकाश द्विवेदी ने बताया 3 सौ मरीजों की जांच हुई। इस दौरान गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य ट्रस्टी चंद्रशेखर मिश्रा, फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, प्रियंका द्विवेदी, जुगल किशोर द्विवेदी, काशी प्रसाद गुप्ता, शिवप्रकाश दाऊ, राम गोपाल गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, डॉ विवेक नगायच आदि मौजूद रहे। संचालन कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कोस्टा ने किया।