भरुआ सुमेरपुर। मानसिक रूप से बीमार किसान ने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विदोखर मेदनी गांव निवासी रमेश लखेरा ने बताया कि उसका बड़ा भाई सुरेश लखेरा (55) तीन साल से मानसिक रूप से बीमार था। सोमवार की रात उन्होंने खाना खाया और कमरे में जाकर सो गए। घर के अन्य सदस्य दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सो रहे थे। रात में उन्होंने रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह भाभी कुंवर देवी जब नीचे आई तो बड़े भाई को फंदे पर लटकते देखकर शोर मचाया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सुरेश खेती-किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी मौत से पत्नी, तीन पुत्रों तथा एक पुत्री को रोता बिलखता छोड़ गया है। (संवाद)