फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: 2500 लीटर पहुंचा गंगाजल , घर घर होगा वितरण

Tue, 04 Mar 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
 स्टे​डियम से टैंकरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते चेयरमैन कुलदीप निषान व अन्य अ​धिकारी। स्रोत - फोटो : माता-पिता को सांत्वना देते समाजसेवी। फाइल फोटो
विज्ञापन
हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के तीर्थ स्थल प्रयागराज में चल रहा महाकुंभ का समापन हो चुका हैै। इस महाकुंभ में देश-विदेश से करोड़ों लोगों ने त्रिवेणी संगम प्रयागराज पहुंचकर डुबकी लगाई और स्नान किया। फिर भी प्रदेश के विभिन्न जिलों, ग्रामीण और कस्बाई इलाकों के लोग इस महाकुंभ के पवित्र स्नान से वंचित हैं। जिसको लेकर दमकल वाहनों से 2500 लीटर गंगाजल भेजा गया है। मंगलवार को स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ला, एडीएम विजय शंकर, नागेंद्र नाथ यादव, चेयरमैन कुलदीप निषाद ने रवाना किया। जिले की सभी ग्राम पंचायतों, नगर निगमों और नगर पंचायत क्षेत्रों में 100-100 लीटर की दर से वितरित किया जा रहा है। सीएफओ रेहान अली ने बताया कि बताया 2500 लीटर गंगाजल आया है। जिले के आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा, ताकि महाकुंभ में स्नान से वंचित रह गए लोगों की मनोकामना पूरी हो सके। वहीं एसपी दीक्षा शर्मा ने अग्निशमन पुलिस कर्मी को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें