फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: कलर अधिक होने पर 25 किलो बूंदी कराई नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। नगर के बारह खंबा स्थित लक्ष्मी स्वीट की दुकान पर शुक्रवार शाम खाद्य विभाग ने छापेमारी की। इस दौरान बूंदी का लड्डू और पाम आयल का सैंपल लिया गया। लाल रंग के कलर का अधिक प्रयोग होने पर करीब 25 किलो बूंदी नष्ट कराई गईं। सहायक खाद्य आयुक्त डॉ. गौरीशंकर ने बताया कि नगर में छापेमारी की सूचना पर मिठाई की अधिकांश दुकानें बंद हो गई थी। विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों एवं स्ट्रीट फूड वेंडरों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही बूंदी लड्डू और पाम आयल के नमूने लिए गए। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। टीम में उनके साथ मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मृत्युंजय कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें