फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: रोज भर्ती हो रहे बुखार व डायरिया के 25-30 मरीज

Mon, 09 Sep 2024 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मौसम में बदलाव के चलते जिला अस्पताल में बुखार व डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। प्रतिदिन 25 से 30 मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। रविवार को वार्ड में भर्ती 65 मरीजों में 14 बच्चे भी शामिल रहे।
विज्ञापन

दिन में तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी के चलते लोग बीमार हो रहे है। वहीं मच्छर व वैक्टीरिया लोगों को चपेट में ले रहे है। ऐसे में जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। हालांकि मौजूदा में जिला अस्पताल में 65 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन

बीते दिनों मरीजों की संख्या अधिक बढ़ने के कारण अतिरिक्त बेडों की व्यवस्था की गई थी। रविवार को इमरजेंसी में 27 मरीज आए, इसमें 10 बच्चे शामिल रहे।
इसके अलावा दस मरीज रेफर किए गए। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ.आरएस प्रजापति ने बताया कि बुखार व डायरिया के मरीज ज्यादा आ रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें