फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलोड़ बाजार में यातायात नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गलोड़ (हमीरपुर)।
गलोड़ बाजार में मुख्य सड़क किनारे खड़े वाहनों से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय पीएनबी एटीएम से लेकर डाकघर कार्यालय तक सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े रहते हैं। हालांकि किसी को वाहन खड़ा करने के इजाजत नहीं है। पूर्व जिलाधीश हमीरपुर मदन चौहान और पूर्व पुलिस अधीक्षक अजय बौद्ध ने इन स्थानों पर वाहनों को खड़ा न करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद वाहन चालक ट्रैफिक नियमों और प्रशासन के निर्देशों की अवहेलना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि पिछले तीन माह से गलोड़ पुलिस चौकी में एएसआई न होने से भी वाहन चालकों के हौसले बुलंद हुए हैं। बेतरतीब खड़े वाहनों से कस्बे में रोजाना जाम की समस्या हो रही है। इस कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ती है। पुलिस से समस्या के समाधान के लिए कार्रवाई करने की मांग की है। गलोड़ के प्रधान बलदेव दास लंबर ने पुलिस से कस्बे में यातायात व्यवस्था सुचारु करने की मांग की है। बड़सर के डीएसपी धर्म चंद वर्मा का कहना है कि इस मामले पर स्थानीय चौकी प्रभारी को निर्देश देंगे और कानून उल्लंघन करने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें