फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग ने दिखाई ओलंपिक दौड़ को हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। विश्व ओलंपिक दिवस पर हिमाचल ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर में आयोजित ओलंपिक दौड़ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। हमीरपुर में राज्य हिमाचल ओलंपिक खेलों की धूम मची है। इसमें प्रदेश भर से युवा खिलाड़ी भाग लेने पहुंचे हैं। ओलंपिक रन में सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया। बच्चे ओलंपिक रन में भाग लेने के लिए बड़े उत्साहित दिखे। सांसद अनुराग ठाकुर उपस्थित खिलाड़ियों और बच्चों से कहा कि वह हिमाचल की अनगिनत छुपी हुई खेल प्रतिभाओं को एक मंच देने और निखारने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि वह आश्वस्त हैं कि हिमाचल के खिलाड़ी हिमाचल ओलंपिक संघ के संरक्षण में अपनी प्रतिभाओं को तराश कर ओलंपिक मेडल लाएंगे और देश प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने प्रदेश के खिलाड़ियों को आश्वस्त किया कि वह प्रदेश के विभिन्न जिलों में विभिन्न खेलों के लिए मूलभूत सुविधाओं, विभिन्न खेलों के प्रशिक्षण के लिए कोच की व्यवस्था के लिए भी कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल देव भूमि और वीर भूमि होने के साथ-साथ जल्द ही खेल भूमि के तौर पर भी विकसित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें