फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोटा में छह घंटे ब्लैक आउट, शहरवासियों का पारा चढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। नगर पंचायत भोटा में वीरवार दोपहर को बिजली आपूर्ति बाधित रही। अघोषित कट के चलते शहरवासियों को गर्मी के मौसम में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर एक बजे बाधित हुई बिजली सायं साढ़े छह बजे बहाल हो पाई। शहरवासियों प्रदीप शर्मा, राहुल वर्मा, रोहित कुमार, विवेक कुमार और विनोद शर्मा ने कहा कि बिजली बोर्ड आए दिन अघोषित कट लगा रहा है। जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड आए दिन बिजली लाइनों की मरम्मत और रखरखाव के चलते कट लगाता रहा है, बावजूद हलके से तूफान और बारिश में ही बिजली गुल हो जाती है। लोगों ने बिजली बोर्ड से समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है। बिजली बोर्ड के एसडीओ वतन सिंह महला ने बताया कि तूफान से भोटा में बिजली का खंभा टूट गया था। इस खंभे को वीरवार को बदला गया है जिसके चलते लोगों को असुविधा हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें