अमर उजाला ब्यूरो
बिझड़ी (हमीरपुर)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिझड़ी का दर्जा बढ़ाकर सीएचसी किया गया है। हाल ही में मंत्रिमंडल की बैठक में अस्पताल का दर्जा बढ़ाने को मंजूरी मिली है। क्षेत्रवासियों ने प्रदेश सरकार और सीपीएस आईडी लखनपाल का धन्यवाद किया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र के करीब दो दर्जन पंचायतों के लोगों को लाभ मिलता है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक खुलता है। हाल ही में मंत्रिमंडल की बैठक में स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा बढ़ाया गया है। अब अस्पताल 24 घंटे खुला रहेगा। अस्पताल का दर्जा बढने से लोगों को अब बड़सर या जिला मुख्यालय की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। लोगों ने प्रदेश कांग्रेस सरकार और सीपीएस आईडी लखनपाल का घन्यवाद किया है। कांग्रेस जिला महासचिव पवन कालिया, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष विजय ढटवालिया, पूर्व प्रधान निक्का राम, ओंकार, केवल कृष्ण, पूर्व सैनिक राकेश कुमार, पवन सोनी, संजय शर्मा ने भी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और बड़सर के विधायक एवं सीपीएस इंद्रदत्त लखनपाल का धन्यवाद किया है।