फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग विभाग को भेजी सील स्टोन क्रशर की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। बाखर खड्ड में चल रहे स्टोन क्रशर को खनन और पर्यावरण नियमों की अवहेलना करने पर सील कर दिया गया। इसके साथ ही एसडीएम की अध्यक्षता में गठित विशेष दल ने मौके पर वाहनों को जब्त किया। बुधवार को एसडीएम ने स्टोन क्रशर पर की कार्रवाई की जांच रिपोर्ट उद्योग विभाग शिमला को भेज दी है। इसमें खनन नियमों और पर्यावरण नियमों की अवहेलना का जिक्र किया गया है। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से जहां लोगों ने खासकर किसानों ने राहत की सांस ली है। वहीं अवैध खनन के धंधे में जुटे अन्य मुनाफाखोरों में हड़कंप मचा है। इससे पहले नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने नादौन में चल रहे एक स्टोन क्रशर पर कार्रवाई की थी। अब एसडीएम हमीरपुर की अगुवाई की मंगलवार को हुई कार्रवाई से हड़कंप है। जिले में एक दर्जन से अधिक स्टोन क्रशर चल रहे हैं। अधिकांश स्टोन क्रशर खनन नियमों के तहत भवन निर्माण सामग्री की आपूर्ति कर रहे हैं। कुछेक स्टोन क्रशर पर्यावरण नियमों की अनदेखी कर जमीन से सोना लूट रहे हैं। नियमों की अनदेखी कर रहे स्टोन क्रशरों से जहां एक तरफ पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है, वहीं नदी नालों के जलस्तर में भारी गिरावट के साथ भूमि कटाव के भी कई मामले सामने आ रहे हैं। एसडीएम हमीरपुर अरिंदम चौधरी ने कहा कि बाखर खड्ड में सील स्टोन क्रशर की जांच रिपोर्ट उद्योग विभाग के निदेशक को भेज दी है। आगामी कार्रवाई उद्योग विभाग करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें