फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड प्रशिक्षुओं से ही पूरा कर लिया एसएमसी कोरम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। रावमापा मटाहणी में स्कूल प्रबंधन समिति के चुनाव को पूर्व अध्यक्ष ने असंवैधानिक करार दिया है। पूर्व अध्यक्ष का आरोप है कि प्रधानाचार्य ने चहेतों को लाभ देने के लिए असंवैधानिक तरीके से चुनाव करवाए हैं। बीएड प्रशिक्षुओं को अभिभावक दर्शाकर एसएमसी कोरम पूरा कर दिया। बाकायदा बीएड प्रशिक्ष्ुाओं को रजिस्टर में हस्ताक्षर भी करवाए हैं। इस मामले की शिकायत पूर्व अध्यक्ष ने उच्चतर शिक्षा विभाग के उपनिदेशक से की। इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। एसएमसी कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार, प्रदीप कुमार, प्रकाशो देवी, सुमन बाला, संजय कुमार, प्रवीण कुमार, जसविंद्र सिंह, राज कुमार आदि का आरोप है कि प्रधानाचार्य ने पहली मई को स्कूल में असंवैधानिक तरीके से चुनाव करवाए हैं। आरोप है कि एसएमसी चुनाव के लिए अभिभावकों की 20 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य है जबकि चुनाव में अभिभावकों की उपस्थिति महज चार फीसदी थी। पूर्व अध्यक्ष ने अभिभावकों की उपस्थिति न होने का विरोध किया।अभिभावकों ने बैठक स्थगित कर चुनाव बाद में करवाने की बात कही लेकिन प्रधानाचार्य ने प्रशिक्षुओं को अभिभावक बनाकर उनके हस्ताक्षर करवा एसएमसी कोरम पूरा कर दिया। पूर्व अध्यक्ष ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए उच्च शिक्षा उपनिदेशक को ज्ञापन सौंपा है। उच्चतर शिक्षा विभाग उपनिदेशक सोमदत्त सांख्यान का कहना है कि उनके पास शिकायत आई है। मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें