फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गद्दा फैक्ट्ररी में भड़की आग, साढ़े तीन लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
गद्दा फैक्ट्री में आग, साढ़े तीन लाख का नुकसान
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे भड़की आग, शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा कारण
आग लगने के कारणों की जांच शुरू, पुलिस ने किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत भ्याड़ में एक गद्दा फैक्ट्री में आग भड़क गई। आग लगने से गद्दा फैक्ट्री का करीब साढ़े तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का स्पष्ट सुराग नहीं लग पाया है। हालांकि प्रारंभिक छानबीन में आग लगने का कारण शॉर्टसर्किट माना जा रहा है। शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे गद्दा फैक्ट्री में अचानक आग भड़क गई। आगजनी में गद्दा फैक्ट्री में रखा सामान पूरी तरह जलकर स्वाह हो गया। फैक्ट्री के मालिक मदन लाल पुत्र मिलाप चंद का कहना है कि आग लगने से उसे साढ़े तीन लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। प्रारंभिक छानबीन में आग लगने का कारण शॉर्टसर्किट माना जा रहा है। आग लगने से मशीनरी के साथ साथ तैयार किए गए गद्दे भी जल गए। आग की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी भोरंज सीआर चौधरी का कहना है कि पुलिस ने मौके पर जाकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें