फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरजीत अत्री अध्यक्ष, रवि बने महासचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। रोटरी क्लब हमीरपुर की नई टीम की ताजपोशी डीजीएन 2019-20 रोटेरियन सुनील नागपाल ने की। इसमें प्रधान पद पर अमरजीत अत्री, सचिव पद पर रवि शर्मा की ताजपोशी की गई। इस अवसर पर पीडीजी विनोद शर्मा सहित क्लब के रोटेरियन मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व सचिव अजायब सिंह ने साल भर की गतिविधियों का ब्योरा प्रस्तुत किया। इस मौके पर गत वर्ष में बेहतर कार्य करने वाले रोटेरियनों को सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने नए प्रधान अमरजीत अत्री को कॉलर पहनाकर उनकी ताजपोशी की। साथ ही पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर नवनियुक्त रोटरी अध्यक्ष अमरजीत अत्री ने कहा कि जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई है, उसे बखूबी निभाएंगे। इसके बाद नए सचिव रवि शर्मा ने साल में किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा की जानकारी दी। कार्यक्रम के आखिर में नवनियुक्त पदाधिकारियों को पूर्व पदाधिकारियों ने उपहार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें