प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए काग्रेसियों ने शुरू की रसोई
- फोटो : AMAR UJALA
मौदहा। कस्बे में कांग्रेसियोंन ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए गाँधीगिरी शुरू की। कस्बे के सूफी नगर कार्यालय में रसोई का उद्घाटन किया गया। जिसमें पूरे मौदहा कस्बे में जरूरतमंदों को लंच पैकेट बांटे गए। कांग्रेसियों ने यह आह्वान किया कि सेवा कार्य तेज करेंगे। सेवा करने से वह नहीं हटेंगे। दर्जनों कांग्रेसियों ने लोगों को घर-घर जाकर के लंच पैकेट बांटे और लोगों को बताया कि अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए 6 दिन के लिए यह रसोई लगाई गई हैं इस दौरान अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष सलीम अहमद, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष डॉक्टर मंजू कुशवाहा व जिला कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव मोहम्मद शहजाद चिश्ती ,रमजान खान उर्फ कल्लू, इमामुद्दीन उर्फ कल्लू ,कमालुद्दीन, रशीद खान सद्दाम हुसैन आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला सचिव मोहम्मद शहजादा चिश्ती और अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष सलीम अहमद ने कहां कि 6 दिन के लिए यह सेवा कार्य जो पहले से चल रहा था इसे और तेज किया गया है।