फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस-ट्रक की टक्कर, चार घंटे एनएच अवरुद्ध

विज्ञापन
महासंग्राम 2017, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव - फोटो : SELF
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)।
पुलिस थाना सदर के अंतर्गत टिक्कर में एनएच 103 पर स्थित राई खड्ड पुल पर ट्रक-बस की टक्कर हो गई। इस हादसे के बाद एनएच चार घंटे के लिए अवरुद्ध रहा। इससे यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस हादसे से एनएच पर करीब एक किमी लंबा जाम लग गया। सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक ट्रक हमीरपुर से भोटा की तरफ जा रहा था। जैसे ही ट्रक कैहड़रू से आगे राई खड्ड पुल पर पहुंचा तो सामने से एक निजी बस आई। पुल के साथ तीखे मोड़ पर बस और ट्रक की टक्कर हो गई। इस हादसे में निजी बस का फ्रंट शीशा टूट गया लेकिन कोई यात्री हताहत नहीं हुआ। बस से टकराने के बाद ट्रक के अगले दोनों टायर खुल गए। हादसे के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। बस को दुर्घटनास्थल से पीछे हटा दिया गया लेकिन ट्रक के दोनों टायर खुलने से इसे क्रेन से पुल से पीछे हटाना पड़ा। इसमें करीब चार घंटे का समय लग गया। दोपहर बाद करीब साढ़े 12 बजे ट्रक को पुल से हटाया गया। इसके बाद यातायात सुचारु हो पाया। चार घंटे के दौरान सड़क के दोनों तरफ एक-एक किमी तक लंबा जाम लग गया। इससे यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस अधीक्षक रमन कुमार का कहना है कि पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें