फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्येष्ठ सोमवार को शिव मंदिरों में जलाभिषेक को उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। सावन माह के ज्येष्ठ सोमवार के उपलक्ष्य पर जिला भर के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। सोमवार सुबह सवेरे से ही जिला भर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतारें लगना शुरू हो गईं। भक्तों ने दूध, बिल्व पत्र और फूलों से शिव भगवान की मूर्तियों का अभिषेक किया। कई मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु रुद्राभिषेक करने के लिए पूजा सामग्री लेकर कतारों में खड़े रहे। इस मौके पर कई मंदिरों में हलवा-पूरी का भंडारा भी लगाया गया। जिला मुख्यालय स्थित शिव मंदिर, गसोता महादेव, बाबा बिलकेश्वर महादेव मंदिर चमनेड़, शिव मंदिर अणू, शिव मंदिर गरने द गलू में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने शिव भगवान के दर्शन किए और उनका अभिषेक किया। हालांकि, दोपहर में जिला के कई भागों में बारिश भी लगी, लेकिन फिर भी श्रद्धालुओं की कतारें मंदिरों में लगी रहीं। जिला भर के शिव मंदिर महादेव के जयकारों और भजनों से गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने महादेव के जयकारे लगाते हुए शिव भगवान का अभिषेक किया। सावन माह के ज्येष्ठ सोमवार होने से मंदिरों में भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें