फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: 14 प्रकार की दवाएं प्रतिबंधित, बिक्री पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। विशेषज्ञ समिति और तकनीकी सलाहकार बोर्ड की सिफारिश के आधार पर केंद्र सरकार ने बुखार, खांसी और सीने की जकड़न से जुड़ीं 14 प्रकार की दवाओं के वितरण और बिक्री पर रोक लगा दी है। औषधि निरीक्षक ने थोक और फुटकर विक्रेताओं को ये दवाएं संबंधित कंपनी को वापस करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विशेषज्ञ समिति व तकनीकी सलाहकार बोर्ड ने लोगों के उपयोग की जाने वाली 14 दवाओं को प्रतिबंधित कर दिया है। इस संबंध में दवा व्यवसायियों से कहा गया है कि इन दवाओं से संंबंधित जो भी स्टॉक में हैं तत्काल उसकी बिक्री बंद कर दी जाए। मात्रा और विवरण औषधि निरीक्षक कार्यालय में उपलब्ध करा दिए जाएं। दवा निर्माता कंपनियां खांसी, बुखार और सीने में जकड़न से जल्द निजात दिलाने का दावा कर एक फिक्स डोज कांबिनेशन (एफडीसी) तैयार करती हैं। ये दवाएं सेहत के लिए नुकसानदायक हैं।
औषधि निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार ने 14 मिश्रण की दवाओं को प्रतिबंधित किया है। जिले के केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन, दवा विक्रेता समिति, समस्त फार्मासिस्ट एसोसिएशन, दवा के थोक व फुटकर व्यवसायियों को जानकारी दे दी गई है। इन दवाओं के स्टाक, भंडारण तथा कंपनी व फर्म को वापस करने की सूचना विभाग को देनी है। इसके बाद अभियान चलाकर दवा के प्रतिष्ठानों की जांच की जाएगी। प्रतिबंधित दवा मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें