भरुआसुमेरपुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर स्थानीय पुलिस ने 258 लोगों को पाबंद किया है। गुंडा एक्ट एवं मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी तेज है।
एसओ गिरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर अब तक 258 लोगों को शांति भंग में पाबंद किया है। बताया कि चुनाव को शांति पूर्ण संपन्न कराने के तहत यह कार्रवाई की जा रही है। ब्यूरो