हमीरपुर। सीजेएम हमीरपुर अभय मंडयाल ने वीरवार को जिला मुख्यालय के साथ लगती ग्राम पंचायत चमनेड में स्थित भगवान शिवजी की भव्य मूर्ति के दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ पूरा परिवार उपस्थित रहा। उन्होंने गांव में बाबा बिलकेश्वर महादेव मंदिर की पहाड़ी पर स्थित 35 फीट ऊंची शिव भगवान व नंदीगण की मूर्ति के दर्शन किए। मंदिर कमेटी के मुख्य सलाहकार दुर्गा दास शर्मा ने बताया कि शिव भगवान की यह मूर्ति उत्तरी भारत के प्रसिद्ध शनिदेव मंदिर लंबलू से मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर है। जहां रोजाना श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। इस मौके पर कमेटी प्रधान सुरेश कुमार, सचिव ज्ञान चंद, सदस्य श्यामलाल, पृथी धीमान, पवन शर्मा, जीत राम, चिरंजी लाल, पुजारी रावण राम, जीवन शर्मा व मदन धीमान आदि मौजूद रहे।