अमर उजाला ब्यूरो
बिझड़ी (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र बड़सर के कांग्रेस प्रत्याशी एवं विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने बिझड़ी कस्बे में पार्टी कार्यालय का शुभारंभ किया। इसके बाद सीपीएस एवं विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने डोर टू डोर चुनाव प्रचार किया। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने अपने लिए समर्थन मांगा। इस मौके पर इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी विकास और उपलब्धियों को लेकर जनता से वोट मांग रही है। उन्होंने कहा कि बड़सर विस क्षेत्र का बीते पांच सालों में काफी विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने चुनावों के दौरान जनता से महज झूठे वायदे किए हैं। इन्हें अब तक पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की भ्रष्ट नीतियों को भी चुनाव प्रचार के दौरान घर-द्वार पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सत्ता में आने के बाद एक बार फिर विस क्षेत्र का बिना किसी भेदभाव विकास किया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ सुरेंद्र अग्निहोत्री, मनु डोगरा, अंशुल कुमार मौजूद रहे।