फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: किशोरी से दुष्कर्म में 12 साल की कैद

Tue, 21 Mar 2023 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। शौच को गई किशोरी को ले जाकर दुष्कर्म में अदालत ने फैसला सुनाया है। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो नीरज कुमार महाजन ने दोषी को 12 साल कैद व 10 हजार रुपये अर्थदंड सुनाया है। जुर्माना अदा न करने पर तीन माह की अतिरिक्त जेल भुगतनी होगी। 11 वर्ष पूर्व बिवांर थाने के एक गांव में हुई इस घटना की रिपोर्ट एसपी के आदेश पर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


विशेष लोक अभियोजक अवध नरेश सिंह चंदेल ने बताया कि बिवांरा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 20 मार्च 2013 को थाने में तहरीर दी थी। बताया था कि वह ईंट भट्टे में मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता है। 19 मार्च 2013 को वह घर आया था। उसी दिन शाम सात बजे उसकी 17 साल की बेटी शौच के लिए घर से बाहर गई। इसके बाद वह लौटकर वापस नहीं आई। उसने व उसकी पत्नी ने उसकी बहुत तलाश की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा है।
गांव के लोगों से जानकारी मिली कि गांव निवासी राममूर्ति का साला बिल्हाड़ी सुमेरपुर निवासी रामगोपाल उसे भगा ले गया है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोप पत्र कोर्ट में पेश किया था।
विज्ञापन

मामले की सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट ने रामगोपाल को दोषी मान फैसला सुनाया है। जुर्माने की आधी धनराशि पीड़िता को दिलाए जाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें