अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से बुधवार को ब्वॉयज स्कूल हमीरपुर में एक बैठक का आयोजन किया गया। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के रजिस्ट्रार पंकज ललित ने इस बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में हमीरपुर और ऊना के करीब 80 स्कूलों के प्रधानाचार्य और स्कूल प्रबंधन समितियों के प्रधानों ने शिरकत की। बैठक में स्कूलों में धरातल स्तर पर पेश आने वाली समस्याओं, चुनौतियों, स्टाफ और विद्यार्थियों की समस्याओं पर गहन मंथन किया गया। सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने बैठक में अपने-अपने विचार रखे। इस मौके पर शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर सोमदत्त सांख्यान और हमीरपुर स्कूल की प्रिंसिपल मंजू ठाकुर ने अपने सुझाव साझा किए।