फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी में जाम से जूझे राहगीर

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। नगर के मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण के कारण घंटों जाम लगा रहता है। भीषण गर्मी में जाम में फंस कर राहगीरों की हालत और खराब हो जाती है। दिन भर लगने वाले जाम के बीच यातायात पुलिस नदारत रहती है। नगर के मुख्य मार्ग पर दोनों ओर दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। बची जगह पर ट्रैक्टर, दो पहिया वाहन व चार पहिया वाहन खडे़ कर दिए जाते हैं। जिससे दिनभर में कई बार जाम की स्थिति बनी रहती है। गुरुवार सुबह लगे घंटों जाम में फंसे राहगीर रास्ता बदलकर निकलते देखे गए। मरीज लेकर जा रही एंबुलेंस भी करीब एक घंटे तक जाम में फंसी रही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें