नादौन (हमीरपुर)। नादौन में भाजपा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन विधायक विजय अग्निहोत्री ने किया। उन्होंने कहा कि कि पार्टी के मुख्य कार्यालय के साथ-साथ सभी वार्डों में चुनावी कार्यालय भी स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में एक बड़ी जीत की ओर अग्रसर है। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही नादौन में जो विकास कार्य कांग्रेस नेताओं की गुटबाजी की वजह से रुके थे, वे तुरंत शुरू किए जाएंगे। इस अवसर पर भवानी सिंह, चंदू लाल चौधरी, नीलम चौधरी, अनीता गर्ग, पवन शर्मा, हरदयाल सिंह, ध्रुव राणा, अजमेल वर्मा, सुरिंद्र छिंदा, विनोद पठानिया, ओम चंद, जगन्नाथ शर्मा, तारा चंद ठाकुर, मंजीत ठाकुर, सुभाष ठाकुर, विजय शर्मा, अभिषेक जोशी, शांति पराशर, राजेश कुमार, नीरज जैन उपस्थित रहे।