हमीरपुर। पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए शुक्रवार तक हमीरपुर के 1971 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। आवेदन प्रक्रिया 21 जुलाई तक चलेगी। 14 जुलाई तक जिला से 1615 पुरुष अभ्यर्थियों, 346 महिला अभ्यर्थियों और 10 कांस्टेबल ड्राइवर अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। जिला के प्रत्येक ब्लॉक से हमीरपुर ब्लॉक के 417, बड़सर के 321, नादौन के 415, सुजानपुर के 294, भोरंज के 367, टौणीदेवी के 152 अभ्यर्थियों ने 14 जुलाई तक पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन किया है। एसआई अजय शर्मा का कहना है कि 14 जुलाई तक हमीरपुर के 1971 महिला और पुरुष अभ्यर्थियों ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन किया है।