फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: 105 मरीजों का परीक्षण, 27 पीड़ित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्करा (हमीरपुर)। हमीरपुर। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मुस्करा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को जागरूकता शिविर लगा। इसमें 105 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण और काउंसलिंग हुई। जांच में 27 मरीज मानसिक रोगों से पीड़ित पाए गए। इन्हें निशुल्क इलाज और दवाइयां दी गईं। छह गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएस राजपूत ने बताया कि शिविर का उद्देश्य चिंता, नशा, तनाव, डिप्रेशन जैसी बीमारियों से ग्रस्त मरीजों की पहचान कर निशुल्क परीक्षण, काउंसलिंग व इलाज करना था। शिविर में डॉ. शिवजी गुप्ता, डॉ. नीता, डॉ. मानसी, मनीष मिश्रा, स्टाफ नर्स जयदेवी और अभिनय मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें