फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवक्ता पर छात्रा को पांव से हटाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सुजानपुर (हमीरपुर)। डिग्री कॉलेज सुजानपुर के एक प्रवक्ता पर छात्रा को पांव से हटाने का आरोप लगा है। मामला एक सप्ताह पुराना है लेकिन वीरवार को परिषद कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में जमकर नारेबाजी की। कॉलेज प्रशासन को मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को शांत किया। परिषद का आरोप है कि एक सप्ताह पहले कॉलेज के एक प्रवक्ता ने एक छात्रा को पांव से हटाया। कार्यकर्ताओं ने प्रवक्ता से छात्रा से माफी मांगने की अपील की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रवक्ता ने छात्रा से सबके सामने माफी नहीं मांगी तो सुजानपुर कॉलेज में शिक्षा ठप रहेगी।कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्राचार्य से भी बात की। एबीवीपी के जिला संयोजक अंकुश धीमान, सुजानपुर इकाई अध्यक्ष कुमार का कहना है कि जब तक शिक्षक छात्रा से माफी नहीं मांगता, महाविद्यालय में इस प्रवक्ता के विषय की कक्षाएं नहीं लगेंगी। प्रिंस कुमार, रजत कुमार, शिवानी, अखिल, मनीष, प्रियंका, कोमल, अनीता, हिमानी ने प्रदेश विश्वविद्यालय से भी न्याय की गुहार लगाई। प्राचार्य डॉ. अंजू सहगल का कहना है कि छात्रों की मौखिक शिकायत आई है जिस पर जांच कमेटी का गठन किया गया। शुक्रवार सुबह को जांच कमेटी सुबह दस बजे मोले की जांच करेगी। इसके बाद स्थिति स्पष्ट की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें