नादौन (हमीरपुर)। एनएसयूआई और एबीवीपी की नादौन इकाई ने कोटखाई में छात्रा से दुष्कर्म और हत्या मामले के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एनएसयूआई कैंपस अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने कहा कि कोटखाई में नाबालिग छात्रा के साथ दुराचार और हत्या के आरोपियों का मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। एबीवीपी के छात्र नेता नितिन चाहल छात्रसंघ शिमला बार एसोसिएशन के निर्णय का स्वागत करता है। इसमें अधिवक्ताओं ने निर्णय लिया है कि कोई भी वकील आरोपियों का केस नहीं लड़ेगा। छात्रसंघ ने सरकार से मांग की कि आरोपियों पर त्वरित न्याय व्यवस्था के तहत केस चलाया जाए और आरोपियों को कड़ी सजा होनी चाहिए। इस अवसर पर राहुल, विशु, राहुल, दीप, मुकेश, मोहित, राघव, अक्षय, मुनीश आदि उपस्थित रहे।