फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजानपुर में अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजालाप ब्यूरो
विज्ञापन

सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर के बाजार में अतिक्रमण के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय प्रशासन के आदेशों के बावजूद दुकानदार अतिक्रमण करने से नहीं झिझक रहे हैं। जैसे ही प्रशासनिक अधिकारी अतिक्रमण न करने की चेतावनी देकर लौटते हैं, वैसे ही दुकानदार दोबारा सामान सड़कों या नालियों पर सजा देते हैं। अतिक्रमण को लेकर बुधवार को एसडीएम बलवान चंद, नप अध्यक्ष रमन भटनागर, उपाध्यक्ष कमलेश, थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह, पार्षद राजकुमार और सुरेंद्र की टीम ने दुकानदारों को अतिक्रमण न करने की हिदायत दी। उनके जाने के बाद दुकानदारों ने वैसे ही अपना सामना सड़कों और नालियों पर सजा दिया। पहले भी प्रशासन ने दुकानदारों को कई बार चेतावनी दी जा चुकी है लेकिन दुकानदारों पर उसका कोई असर नहीं हुआ है। हालांकि प्रशासन ने अपनी मुहिम के दौरान अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त नहीं किया लेकिन वहां खड़े दोपहिया वाहनों का नो पार्किंग का चालान कर दिया। लोगों ने बाजार की सड़क में वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए चेन लगाने की मांग की है। इससे जरूरी वाहन चेन हटाने से प्रवेश कर सकेंगे जबकि अन्य वाहन बाहर ही रहेंगे। नप अध्यक्ष रमन भटनागर ने दुकानदारों से सहयोग की अपील की है।
एसडीएम बलवान चंद का कहना है कि अतिक्रमणकारियों पर शिकंजा कसने के लिए जल्द ही अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें