गोरखपुर विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी प्रो. अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2019-20 के शैक्षिक पंचांग के प्रावधान के अनुसार शिक्षकों के लिए 26 दिसंबर से एक जनवरी 2020 तक शीतावकाश घोषित किया गया है। दो जनवरी, 2020 को विश्वविद्यालय में शैक्षिक कार्य दोबारा शुरू होंगे। अवकाश की अवधि में परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार होती रहेंगी।