फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से 110 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, महज चार महीने में बढ़ाई गई स्पीड

Fri, 28 Jun 2019 05:11 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : Social Media
विज्ञापन

वाराणसी और दिल्ली के बीच चलने वाली देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस शुक्रवार से पूर्वोत्तर रेलवे के 80 किलोमीटर के दायरे में पड़ने वाले रेलवे ट्रैक पर 110 किमी प्रति घंटे की गति से दौड़ेगी।

विज्ञापन


इलाहाबाद सिटी से वाराणसी रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस अभी 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। ट्रैक पर गति बढ़ाने में महज चार महीने ही लगे हैं। भविष्य में इसकी रफ्तार और बढ़ाने की तैयारी है।

वंदे भारत एक्सप्रेस की अधिकतम गति 200 किलोमीटर प्रति घंटे हैं। लेकिन सुरक्षा के लिहाज से ट्रेन को अभी अधिकतम 130 किमी प्रति घंटे की गति से चलाया जा रहा है। इलाहाबाद सिटी से वाराणसी के बीच ट्रेन की रफ्तार अधिकतम 100 किमी ही थी।   
विज्ञापन


इलाहाबाद सिटी से वाराणसी तक 80 किमी दूरी में बहुत ही कम समय में 100 किमी प्रति घंटा से गति बढ़ाकर 110 किमी प्रति घंटा किया गया है। वंदे भारत एक्सप्रेस की गति शुक्रवार से बढ़ जाएगी- पंकज सिंह, सीपीआरओ एनईआर। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें