फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरपास निर्माण व कोहरे को लेकर 10 ट्रेनें निरस्त, इनकी लिस्ट देख लें

Thu, 05 Dec 2019 12:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
कोहरे को लेकर 10 ट्रेनें निरस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के मनकापुर-अयोध्या एवं बुढ़वल-सीतापुर खंडों पर सीमित ऊंचाई के अंडरपास (सबवे) निर्माण के लिए ब्लॉक लिए जाने से रेलवे प्रशासन ने पांच ट्रेनों को विभिन्न तिथियों में निरस्त किया है। उधर, रेल प्रशासन ने कोहरे एवं खराब मौसम में ट्रेनों को चलाने में होने वाली परेशानियों को देखते हुए 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक चार ट्रेनें निरस्त कर दी है। यह जानकारी एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी।
विज्ञापन


ब्लॉक के कारण निरस्त ट्रेनें
55001 गोरखपुर-अयोध्या सवारी गाड़ी 8 दिसंबर।
55002 अयोध्या-गोरखपुर सवारी गाड़ी 8 दिसंबर ।
54323 बुढ़वल-सीतापुर सवारी गाड़ी 11, 18 एवं 25 दिसंबर।
54324 सीतापुर-बुढ़वल सवारी गाड़ी 11, 18 एवं 25 दिसंबर।
55038 सीतापुर-बुढ़वल सवारी गाड़ी 11, 18 एवं 25 दिसंबर।

कोहरे के चलते निरस्त ट्रेनें
15209 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस।
15210 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस।
12583 लखनऊ-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस।
12584 आनंद विहार टर्मिनस-लखनऊ एक्सप्रेस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें