गोरखपुर के बस्ती इलाके में भीषण सड़क हादसे की जानकारी मिली है जिसमें तीन लोगों की मौत की खबर मिली है। जानकारी के मुताबिक हादसा बस्ती के राम जानकी मार्ग पर हुआ है। यहां रसोइया नामक स्थान के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने दो मोटर साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। दोनों बाइक पर 6 लोग सवार थे जिनमें से तीन की मौत की सूचना है।