फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो टेंपो ट्रेवलर सीज, छह बसों का चालान 

Mon, 14 Mar 2016 09:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
दो टेंपो ट्रेवलर सीज, छह बसों का चालान  - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 शहर की सड़कों पर दौड़ रहे डग्गामार वाहनों के खिलाफ आरटीओ और परिवहन निगम की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इसमें लखनऊ जाने वाली दो टेंपो ट्रेवलर को सीज तथा छह बसों का चालान किया गया। 
विज्ञापन

आरटीओ प्रवर्तन डॉ. एके गुप्ता के निर्देश पर एआरटीओ प्रवर्तन संदीप कुमार जायसवाल और गोरखपुर डिपो के एआरएम महेश चंद्र के नेतृत्व में रविवार शाम को रेलवे बस स्टैंड, गोरखपुर सोनौली रोड पर हुई चेकिंग में रेलवे स्टेशन से लखनऊ जा रही दो टेंपो ट्रेवलर यूपी 51 एटी 1021 और यूपी 32 ईएन 3583 को पकड़ लिया गया।

कागजात नहीं होने पर दोनों गाड़ियों को सीज कर पुलिस यार्ड भेज दिया गया। इसके अलावा गोरखपुर-सोनौली रोड पर यूपी 53 टी 1313, यूपी 53 सीटी 3302, यूपी 53 सीटी 3521, यूपी 53 टी 3111, यूपी 53 डीटी 0679, यूपी 55 टी 1945 नंबर की डग्गामार बसों का चालान काटा गया। गोरखपुर डिपो के एआरएम महेश चंद्र ने बताया कि आरटीओ के साथ मिलकर नौ मार्च से ही संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जो कि 16 मार्च तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लखनऊ रोड पर ट्रेंपो ट्रेवलर पर कार्रवाई होने से रोडवेज की आय में बढ़ोत्तरी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें