गोरखपुर। रेल प्रशासन ने यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा देने के लिए कुछ स्टेशनों पर ट्रेनों का स्टॉपेज छह महीने के लिए प्रायोगिक तौर शुरू किया है। एनईआर के सीपीआरओ संजय यादव के मुताबिक (12541) गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस (अप व डाउन) 17 मार्च से बभनान स्टेशन, 19037 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर अवध एक्सप्रेस (अप व डाउन) गौर स्टेशन, 15007 मंडुवाडीह-लखनऊ कृषक एक्सप्रेस (अप व डाउन) नूनखार स्टेशन, 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस (अप व डाउन) 19 मार्च से सिसवा बाजार स्टेशन पर दो मिनट के लिए रुकेगी।