संतकबीरनगर के मेहदावल इलाके के बनकटा गांव के पास गुरुवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
मृतक बखिरा इलाके का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। ट्रक को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।