अमित शाह के रोड शो में बड़ी संख्या में लोग जुटे थे।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो में हुजूम उमड़ पड़ा। ढोल तासा की धुन के बीच भारी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे। जय श्रीराम के नारे लगाते उत्साह और उमंग से लबरेज कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह रोड शो का स्वागत किया। महिलाओं ने छतों से रथ पर सवार अमित शाह और सांसद आदित्यनाथ पर पुष्प वर्षा की। रोड शो के बाद अमित शाह ने कहा कि पांच चरणों में भाजपा भारी बढ़त बना चुकी है। छठे चरण में गांव-गांव मोदी की लहर पहुंच गई है। जातिवाद, परिवारवाद और अराजकता भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त हो चुकी है। इस नाते लोग अब सपा सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुके हैं। हर कोई अब भाजपा के पक्ष में मतदान करने को तैयार है। प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बननी तय है। रथ पर उनके साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर, शहर सीट के प्रत्याशी डॉ. आरएमडी अग्रवाल, ग्रामीण के प्रत्याशी विपिन सिंह थे।