फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरे में डूबने से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरे में डूबने से बालक की मौत
विज्ञापन

मनियरा। दुधारा क्षेत्र के रजापुर सरैया में मंगलवार देर शाम पोखरे में डूबने से एक बालक की मौत हो गई। नित्यक्रिया के लिए गए कुछ लोगों ने पोखरे के किनारे मिले कपड़े को देखकर शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंच गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत से बालक के शव को बाहर निकाला। शव की पहचान रजापुर सरैया निवासी नौ वर्षीय आयुष पुत्र विनोद अग्रहरि के रूप में हुई। लोगों ने बताया कि आयुष प्रतिदिन उसी पोखरे की तरफ नित्य क्रिया के लिए जाता था। लोगों ने आशंका जताया कि उसी दौरान पोखरे में गिर जाने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों की मांग पर पुलिस ने पंचनामा करके शव परिजनों को सौंप दिया। घटना से पीड़ित परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें