फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आंदोलन के चलते एनईआर की 13 ट्रेनें निरस्त

Sat, 20 Feb 2016 10:15 PM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। हरियाणा में चल रहे जाट आंदोलन का असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ने लगा है। बढ़ते आंदोलन को देखते हुए 21 फरवरी को पूर्वोत्तर रेलवे की 13 ट्रेनें और 22 फरवरी को दो ट्रेनें निरस्त कर दी गईं हैं। इनमें गोरखधाम एक्सप्रेस सहित गोरखपुर से होकर चलने वाली सात ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा तीन ट्रेनों को रास्ता बदलकर चलाया जाएगा। एनईआर के सीपीआरओ संजय यादव ने बताया कि 20 फरवरी को काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस, रामनगर-मुरादाबाद लिंक एक्सप्रेस, अवध-असम एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस नहीं चलाईं र्गइं। जबकि कुछ ट्रेेनों को दिल्ली तक ही चलाया जाएगा।
विज्ञापन



आज निरस्त रहने वाली ट्रेनें
(12555) गोरखपुर-हिसार गोरखधाम एक्सप्रेस
(19410) गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस
(15014) काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस
(25014) रामनगर-मुरादाबाद लिंक एक्सप्रेस
(15909) अवध असम एक्सप्रेस
(15707) आम्रपाली एक्सप्रेस
(15715) किशनगंज-अजमेर एक्सप्रेस
(12203) सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस
(14649) जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस
(15716) अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस
(15013) जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस


कल निरस्त ट्रेनें
(15909) अवध असम एक्सप्रेस
(19602) न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर एक्सप्रेस
14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस

कल बीच रास्ते तक चलने वालीं ट्रेनें  
22 फरवरी को (15708) आम्रपाली एक्सप्रेस अमृतसर से दिल्ली के बीच निरस्त रहेगी।
22 फरवरी (14650) अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस अमृतसर से दिल्ली के बीच निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें