फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत पर महिला बोगी से उतारे गए यात्री    

Tue, 02 Aug 2016 08:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
ट्रेन
विज्ञापन
गोरखधाम एक्सप्रेस में एक महिला की शिकायत पर आरपीएफ ने बस्ती स्टेशन पर महिला बोगी में चढ़े कुछ यात्रियों को उतारकर महिलाओं को सीट उपलब्ध कराई।
विज्ञापन


हिसार जाने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस में 27 जुलाई को सफर कर रहीं चांदनी ने रेलवे बोर्ड की सिक्योरिटी हेल्पलाइन पर फोन करके शिकायत की थी कि महिला बोगी में कुछ पुरुष यात्री चढ़ गए हैं और ट्रेन बस्ती पहुंचने वाली है। पुरुष यात्रियों के चलते महिलाओं को बैठने की जगह नहीं मिल रही। शिकायत को तत्काल संज्ञान में लेते हुए रेल सुरक्षा बल पोस्ट बस्ती ने गोरखधाम एक्सप्रेस में चलने वाले एस्कार्ट पार्टी इंचार्ज ब्रजभूषण सिंह को कार्रवाई का निर्देश दिया।

एस्कार्ट ने बस्ती से पहले ही खलीलाबाद स्टेशन पर ही महिला कोच में यात्रा कर रहे पुरुष यात्रियों को उतार दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें