फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि आज, जयकारे से गूंजेंगे शिवालय

Sun, 06 Mar 2016 08:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
महाशिवरात्री की तैयांरियों के तहत पूरे दिन मंदिरों की सफाई होती रही। - फोटो : shivharsh
विज्ञापन
महाशिवरात्रि का पर्व सोमवार को श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया जाएगा। इसे लेकर शहर के शिव मंदिर और शिवालय सज गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर समितियों के स्वयं सेवकों ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस दौरान पूरे दिन मंदिरों में भोलेनाथ के जयकारे लगते रहे।
विज्ञापन


रविवार को पूरे दिन शहर के शिव मंदिरों और शिवालायों के स्वयं सेवक महाशिवरात्रि की तैयारियों को अंतिम रूप देने मेें लगे रहे। नगर निगम की टीम मंदिरों की सफाई व चूना छिड़काव में लगी रही। वहीं मंदिर समितियां, जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा के बंदोबस्त करने में लगा रहा।

महादेव झारखंडी मंदिर व मुक्तेश्वर नाथ मंदिर राजघाट में बड़ी संख्या में पुलिस बल व नगर निगम के कर्मचारी तैनात किए गए हैं। मंदिर के उत्तर व दक्षिण वाले मार्ग पर बैरिकेटिंग कर दी गई है। नागरिक सुरक्षा कोर, मंदिर समितियों व अन्य स्वयं सेवी संस्थाओं के कैंप मंदिर परिसर में लग चुके हैं। श्रद्धालुओं के लिए भांग-धतुरे व बेलपत्रों की दुकानें भी सज चुकी हैं।
विज्ञापन


यहां भी होगा जलाभिषेक गोरखनाथ मंदिर स्थित शिव मंदिर समय माता मंदिर, तुर्कमानपुर बगहा बाबा मंदिर, रुस्तमपुर शिव मंदिर, बड़े काजीपुर शिव मंदिर, छोटे काजीपुर शिव मंदिर, धर्मशाला सती माता मंदिर, सूरजकुंड शिव मंदिर, सूरजकुंड धाम शिव मंदिर, जटाशंकर गोपाल मंदिर, मोहद्दीपुर मंजेश्वर नाथ, भौवापार शिव मंदिर, भरवलिया हनुमान मंदिर, बेतियाहाता शिव मंदिर, शिवपुरी 
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें