गोरखपुर के सहजनवां क्षेत्र के ग्राम गहासाड़ स्थित राप्ती नदी पर बने रेलवे पुल पर प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक लड़के की पहचान विशाल (19), पुत्र रामशरन ,ग्राम धुवाहा छताई, थाना खजनी के रूप में हुई है। लड़की की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है।