फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू, शिवा, नूरी ने जीते गोल्ड मेडल 

Fri, 30 Sep 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
एसएसबी में हुए खोजी श्वान प्रतियोगिता में विजयी डॉग्स को मेडल पहनाते डीआईजी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
एसएसबी के सेक्टर मुख्यालय पर चल रही अंतर सीमांत खोजी श्वान प्रतियोगिता के आखिरी दिन लखनऊ के लालू, नूरी और सिलीगुड़ी के शिवा ने अपने-अपने वर्ग में गोल्ड मेडल जीते। अगले साल महराष्ट्र में होने वाले अखिल भारतीय पुलिस खोजी प्रतियोगिता में ये श्वान भाग लेंगे।सेक्टर मुख्यालय पर आयोजित इस प्रतियोगिता में छह सीमांत के 29 खोजी कुत्तों ने भाग लिया। तीन वर्ग की प्रतियोगिता का परिणाम गुरुवार को घोषित किया गया। डीआईजी एसएसबी मुख्यालय दिल्ली एसके तिवारी ने विजेता डॉग्स को मेडल पहनाया। साथ ही उनके हैंडलर की भी सराहना की। ओवरहाल प्रतियोगिता में सिलीगुड़ी का दबदबा रहा। 
विज्ञापन


प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रतिभागी डॉग्स
लखनऊ     04
रानीखेत     04
पटना          06
सिलीगुड़ी     06
तेजपुर         04
गुवाहाटी       05

विजेता डॉग्स
ट्रैकर डॉग 
लखनऊ का लालू  -  प्रथम
गोहाटी का रोक्शन - द्वितीय 
सिलीगुड़ी का डेनिम  - तृतीय

नारकोटिक्स खोजी डॉग 
सिलीगुड़ी के शिवा -   प्रथम
रानीखेत की चेतना   - द्वितीय
गुवाहाटी की स्पाइक  - तृ़तीय 

एक्सप्लोसिव खोजी डॉग 
लखनऊ की नूरी   -  प्रथम
सिलीगुड़ी की चट्टान  - द्वितीय
सिलीग़ुड़ी की फरीदा   - तृतीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें