फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एक मार्च से उड़ेगी जेट एयरवेज की फ्लाइट

Sat, 13 Feb 2016 09:07 PM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दिल्ली तक के सफर को लेकर अभी मुश्किलें आसान होती नहीं दिख रहीं। होली के मद्देनजर जहां ट्रेनें फुल हैं वहीं 10 फरवरी से शुरू होने वाली जेट एयरवेज की जेट लाइट फ्लाइट की उड़ान फिर टाल दी गई है। अब ये फ्लाइट एक मार्च से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। खराब मौसम की वजह से दिसंबर 2015 से ही जेट लाइट की फ्लाइट रद्द चल रही है। हालांकि, 15 जनवरी से गोरखपुर से दिल्ली के लिए एयर इंडिया की नई उड़ान शुरू हो जाने से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें