फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुर्ता-पाजामा में विद्यार्थियों ने ली उपाधि 

Sun, 13 Mar 2016 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
आईटीएम गीडा मे दिक्षांत समारोह के अवसर पर पदक पाले वाले छात्र-छात्राए। - फोटो : rajesh kumar
विज्ञापन
इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट का सातवां दीक्षांत समारोह रविवार को धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि डॉ. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कुर्ता-पाजामा पहने छात्र तथा सफेद सूट में मौजूद छात्राओं को उपाधि दी।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि प्रो. विनय कुमार पाठक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज विद्यार्थियों को केवल अच्छे पैकेज मिलने की बात संस्थान में सीखाई जा रही है, जो एकदम गलत है। कार्यक्रम की शुरुआत निदेशत प्रो. डीएस दीक्षित ने की। इस अवसर पर श्री कृष्णा एजूकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष नीरज मातनहेलिया, जय प्रकाश अग्रवाल, श्यामबिहारी अग्रवाल, निकुंज मातनहेलिया, अनुज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

यह रहे टॉपर 
एमबीए में शिवांगी  सिंह ने स्वर्ण, श्रिया अग्रवाल रजत तथा ईशा जायसवाल कांस्य पदक प्राप्त किया। बीफार्मा में शनि सिंह ने स्वर्ण, सगुफ्ता सिद्दीकी ने रजत तथा राजन ने कांस्य पदक मिला। एमई ने सौम्या मिश्रा को स्वर्ण, शिवांगी यादव ने रजत और विवेक रंजन श्रीवास्तव को कांस्य मिला। ईसी में नंदिता यादव को स्वर्ण, सौम्या श्रीवास्तव को रजत और अर्पिता गुप्ता कांस्य पदक मिला। सीएस में राहुल मिश्रा को स्वर्ण, शिवांगी श्रीवास्तव को रजत और विद्या श्रीवास्तव कांस्य पदक मिला। सिविल में अमन श्रीवास्तव को स्वर्ण, धीरज सिंह को रजत और अंशुमान सिंह को कांस्य पदक मिला। आईटी में दीपाली चौधरी को स्वर्ण पदक मिला। सभी को मुख्य अतिथि प्रो. विनय ने चेक और मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया। हालांकि इस दौरान मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों की तरफ से मैनेजमेंट से अनुरोध किया कि पुरस्कार में जो धनराशि दी जा रही है उसे अगले वर्ष से बढ़ा दिया जाए। 
विज्ञापन


सौम्या मिश्रा को मिला लैपटॉप
मैकेनिकल में बीटेक करने वाली सौम्या मिश्रा ने 83.4 प्रतिशत नंबर पाकर टॉप किया। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से एमटेक कर रही है। सौम्या ने बताया कि केवल डिग्री लेना ही सब कुछ नहीं है। जिस विषय में आप पढ़ाई कर रहे है उसकी जानकारी होना जरूरी है। सौम्या ने बताया कि कॉलेज में पढ़ाई का शानदार माहौल है। यहां विद्यार्थियों के स्कील बढ़ाने पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है। 

तीन महिला खिलाड़ी भी हुईं पुरस्कृत 
बरेली में आयोजित प्रदेशीय इंजीनियर कॉलेज खेलकूद प्रतियोगिता में कॉलेज की तीन छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया था। समारोह में कीर्ति मिश्रा, संस्कृति जोशी और हर्षिता उपाध्याय को भी मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया। इस दौरान संस्थान के निदेशक प्रो. डीएन दीक्षित ने कहा कि छात्राओं ने खेलकूद में जैसा प्रदर्शन किया है उससे अन्य लड़कियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।  डिग्री से ज्यादा हुनर की जरूरत : प्रो. पाठक  डॉ. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय लखनऊ के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि आज की शिक्षा केवल प्रतिशत और डिग्री पर केंद्रित हो गई है, जबकि विद्यार्थियों को डिग्री से ज्यादा हुनर सीखने पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए। हुनर होने पर विद्यार्थियों को नौकरी खोजनी नहीं पड़ेगी, बल्कि कंपनी उन्हें खुद अपने यहां नौकरी देने के लिए बुलाएगी।

इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के सातवें दीक्षांत समारोह में प्रो. विनय कुमार पाठक बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा ले रहे थे। संवाददाताओं से बातचीत में प्रो. पाठक ने कहा कि जब विद्यार्थियों को नौकरी नहीं मिलेगी तो कॉलेज बंद हो जाएंगे। ऐसे में कॉलेजों की यह जिम्मेदारी बनती है कि वे विद्यार्थियों को हुनरमंद बनाए। प्रो. विनय ने कहा कि आज जरूरत है कि कॉलेज में विद्यार्थियों को समस्याओं के बारे में बताया जाए। उन समस्याओं को तकनीक के माध्यम से दूर करने के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया जाए। इससे जहां विद्यार्थी हुनरमंद बनेंगे, वहीं उन्हें अच्छी जगह प्लेसमेंट भी मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें