उद्योग और उद्यमियों की बेहतरी के लिए गीडा प्रशासन फैसला लेता रहता है। बैठक में उद्योगपतियों की उपस्थिति नहीं होने के कारण उद्यमी अपनी समस्याओं को बोर्ड बैठक में नहीं रख पाते थे। समस्याओं को रखने, सुझाव आदि संबंधित मामलों के लिए कमिश्नर ने अब गीडा बोर्ड की बैठक में चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के एक उद्योगपति को आमंत्रित सदस्य के रूप में निमंत्रित किया गया है।
चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज की ओर से एक सदस्य को आमंत्रित किया गया है। इस व्यवस्था के बाद अब उद्यमियों की समस्याओं को गीडा बोर्ड बैठक में रखा जा सकेगा।
आरएन सिंह, उपाध्यक्ष, चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज
उद्योग बंधुओं की बैठक में कमिश्नर ने इस संबंध में आदेश दिया था। इस बार की बोर्ड बैठक में चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के एक सदस्य को आमंत्रित किया गया है।
आरके सिंह, प्रबंधक, गीडा