कुशीनगर के पड़रौना नगर के रामकोला रोड स्थित जायसवाल पेट्रोल पंप पर मंगलवार की शाम को शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। पंप पर आग लगने से अगल बगल के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से एक पम्प मशीन जल गई है।